मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन ने अभी तक किसी भी राज्य में उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. अब सीटों को फाइनल शक्ल देने की कवादय को तेज कर दिया गया है. महाराष्ट्र में इसको लेकर 6 मार्च को बैठक होगी. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में एमवीए (महाविकास अघाड़ी) की सीट शेयरिंग को लेकर ये फाइनल दौर की बैठक होगी. लेकिन एक मुद्दे पर अभी सस्पेंस बना ही हुआ है. दरअसल, प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंजित बहुजन अघाड़ी को कितनी सीटें दी जाएंगी ये क्लियर नहीं हो पाया है.
वंचित बहुजन अघाड़ी ने बीते सप्ताह इंडिया गठबंधन से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 27 सीटों का प्रस्ताव देकर चौंका दिया था. वहीं, आंबेडकर कई दफा दावा कर चुके हैं कि वो और उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अगर एमवीए उनके द्वारा मांग की गई सीटों पर विचार नहीं करेगी, तो वो सभी 48 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगे.
इससे पहले एनसीपी-एसपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जीतेंद्र आव्हाड ने आंबडेकर से अपील की थी कि वो सीट शेयरिंग को लेकर जारी चर्चा में हिस्सा लें और भारत के लोकतंत्र, संविधान और लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं. माना जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन वंचित बहुजन अघाड़ी को चार से पांच लोकसभा सीट दे सकती है. इसके अलावा तीन से चार सीटें गठबंधन के दूसरे साथियों को दी जा सकती है.
एनसीपी नेता ने कहा, “इसके अलावा शेष 40 विधानसभा सीटें एमवीए के घटक दलों के बीच बांटी जाएगी, जिसमें कांग्रेस, एनसीपी-एसपी (शरद पवार), शिवसेना यूबीटी शामिल है. साथ ही, जरूरत पड़ने पर वे अपने सहयोगियों को भी समायोजित करेंगे.” बुधवार को होने वाली बैठक में शीर्ष अधिकारी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करेंगे. बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, एनसीपी-एसपी अध्यक्ष शरद पवार, शिव सेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, वीबीए अध्यक्ष आंबेडकर और छह अन्य छोटे दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


