मुंबई, नक्सलियों को हथियार सप्लायर का कारोबार करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के तस्करों का पर्दाफाश कर पुलिस ने इस गिरोह के ८ लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्करों में मुंबई, ठाणे, गोंदिया व राजस्थान से जुड़े हथियार सप्लायरों का समावेश है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के नक्सलियों को हथियार और विस्फोटक पहुंचाते थे। इसके अलावा नक्सलियों की विचारधारा पढ़े-लिखे लोगों तक पहुंचाने के लिए उनका ब्रेन वॉश भी करते थे। इन हथियार सप्लाई करनेवालों को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार व विस्फोटक सामग्री जब्त की है। ये हथियार सुरक्षाबलों पर हमले के लिए नक्सलियों को सप्लाई की जानी थी। पर यह साजिश पेâल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस व टास्क फोर्स के जवानों ने घेराबंदी कर दो गाड़ियों को रोक कर तलाशी ली। इसमें अवैध हथियार, विस्फोटक सामग्री व नक्सलियों द्वारा उपयोग की जानेवाली अन्य सामग्री मिली है। आरोपी पिछले ४ से ५ साल से बालाघाट, मंडला समेत कवर्धा, राजनंदगांव, गोंदिया व गढ़चिरौली में सक्रिय नक्सलियों को हथियार व विस्फोटक सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने ४ साथियों के बारे में बताया है। सभी आरोपी मुंबई, राजस्थान, गोंदिया के रहनेवाले हैं। आरोपी पैसों के लिए ये काम करते थे। हथियारों के बदले में नक्सली इन्हें मोटी रकम देते थे। ये नक्सली गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के मध्यप्रदेश समेत छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में सक्रिय नक्सली कमांडरों से संपर्क थे। यही नहीं, वे समय-समय पर नक्सली कमांडरों से गुपचुप तरीके से मिलकर उनसे हथियारों व विस्फोटकों की डिमांड लेकर सप्लाई करते थे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


