मुंबई, शिवसेना से होते हुए भाजपा में पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज मराठी नेता नारायण राणे अब मोदी टीम में शामिल हो गए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वालों में सबसे पहले मंत्री रहे। मराठा समुदाय में राणे की बहुत धमक और धाक मानी जाती है। खासकर कोंकण इलाके के वे प्रभावी नेता माने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी राणे के जरिए यहां अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती हैं जहां शिवसेना ही अपने ज्यादातर उम्मीदवार उतारती रही है। शिवसेना से रिश्तों में आई खटास के कारण भाजपा अपने स्तर पर मजबूत होना चाहती है और मराठियों के बीच अपनी पैठ बनाना चाहती है।
नारायण राणे ने अक्तूबर 2019 में अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे. अभी वे राज्यसभा सांसद है। राणे का सियासी सफर युवावस्था में ही शिवसेना से शुरु हो गया था। शिवसेना में वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे और उनकी यही खूबी बालासाहेब ठाकरे को बहुत पसंद आई और उन्हें चेंबूर का प्रमुख बना दिया गया। 1985 से 1990 तक वे कॉरपोरेटर रहे और 1990 में वे पहली बार विधायक बने।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 720
Users This Month : 241
Users This Year : 11262
Total Users : 72469
Views Today : 7
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 871
Views This Month : 304
Views This Year : 12937
Total views : 108960
Who's Online : 0


