Home Maharashtra परेल में केईएम अस्पताल के पास चाकू मारकर महिला को किया घायल

परेल में केईएम अस्पताल के पास चाकू मारकर महिला को किया घायल

182
0

मुंबई : परेल में केईएम अस्पताल के पास एक 37 वर्षीया महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार दिया। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़ित कोरोना सेंटर में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है। रविवार को परेल में अस्पताल के पास बाटलीवाला रोड पर राजेश काले नाम के शख्स ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे की है। माना जा रहा है कि पीड़िता ने राजेश से रिलेशनशिप के लिए मना कर दिया था जिससे वह खफा था। पीड़िता को चाकू मारने के पीछे यही वजह मानी जा रही है। संदेह है कि पीड़िता और आरोपी दोनों पहले रिलेशनशिपन में थे, लेकिन महिला ने उसके साथ रिश्ता समाप्त कर दिया जिसके कारण राजेश काले ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिसे समीप में ही केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस हमले में आरोपी भी घायल हो गया है। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस की मदद से राजेश काले को पकड़ लिया। पीड़िता और आरोपी काले को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोईवाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता गोवंडी की रहने वाली है जबकि आरोपी कुर्ला निवासी है।