Home Maharashtra तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत मोरेगांव नाके के पास गोलीबारी में 2 जख्मी

तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत मोरेगांव नाके के पास गोलीबारी में 2 जख्मी

170
0

नालासोपारा : तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत मोरेगांव नाके के पास रविवार की रात तीन अज्ञात हमलावरों ने चायनीज की दुकान पर खड़े दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के मोरेगांव स्थित गणेश प्रसाद चाल निवासी राजकुमार गुप्ता (33) अपने दोस्त बलिराम गुप्ता के साथ रविवार की रात 9:15 बजे के आसपास मोरेगांव नाके के पास चायनीज की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान टीवीएस ज्यूपिटर पर सवार होकर तीन शख्स आए और 4 राउंड गोलीबारी कर दिए। इस हादसे में राजकुमार को तीन गोलियां लगी। इतना ही नहीं बदमाशों ने राजकुमार और बलिराम के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गया। आनन -फानन में दोनों घायलों को समीप के मनपा अस्पताल ले जाया गया।