मुंबई, महाराष्ट्र में परिवहन व्यवस्था पिछले कुछ दिनों से लड़खड़ाई हुई थी। स्टेट ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे, जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा था। हड़ताल को तोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से परिवहन मंत्री अनिल परब द्वारा अपील की गई थी। इसका असर सोमवार को दिखाई दिया। एसटी महामंडल से मिली जानकारी के अनुसार करीब १९ हजार कर्मचारी काम पर लौटे हैं और १०५ डिपो शुरू किए गए हैं। काम पर लौटे कमर्चारियों को पुलिस संरक्षण दिया जाएगा।
महामंडल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ७३४ बसें चलीं और करीब एक लाख यात्रियों को सेवा प्राप्त हुई। एसटी महामंडल को राज्य सरकार में विलीन करने के मुद्दे पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। पिछले एक महीने से राज्य सरकार में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल शुरू है। हड़ताल से परेशानी बढ़ने के बाद पिछले शुक्रवार को महामंडल के अधिकारियों के साथ परिवहन मंत्री ने बैठक की, डिपो में मौजूद कर्मचारियों की संख्या का ब्यौरा लिया। हड़ताल के कारण राज्य में लाखों स्कूल कॉलेज के बच्चों, सरकारी और निजी दफ्तरों में जानेवाले कर्मचारियों और ग्रामीण लोगों को परेशानी हो रही थी।
गत शनिवार राज्य भर में ४९ डिपो का संचालन शुरू हुआ थे, सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर १०५ हो गई। राज्य में करीब २५० डिपो हैं। हालांकि हड़ताल टूटने के डर से कई जगह कर्मचारियों द्वारा विरोध भी हो रहा है। अब तक करीब ४० बसों के साथ तोड़फोड़ होने की खबर मिली है। इस तरह की घटनाओं के बाद करीब ९३ पुलिस शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है। लातूर में करीब १४ कमर्चारियों को विरोध करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


