Home Crime कार्यकर्ताओं अच्छा काम करो, घर पर खाना खाने आऊंगा – राज ठाकरे

कार्यकर्ताओं अच्छा काम करो, घर पर खाना खाने आऊंगा – राज ठाकरे

92
0

पुणे, पुणे महानगर पालिका के चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे फिलहाल पुणे शहर के दौरे पर हैं। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने मनसे द्वारा किए गए कामों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं को एक जबरदस्त ऑफर भी दिया। राज ने कहा कि आप सभी लोग अच्छा काम करें मैं, आपके घर पर खाना खाने आऊंगा। राजनीति में हर कार्यकर्ता यह जरूर चाहता है कि उसके घर पार्टी का सर्वश्रेष्ठ नेता आए। फिलहाल राज के इस प्रस्ताव की चर्चा सभी कार्यकर्ताओं में है।
नासिक का दौरा खत्म होने के बाद राज ठाकरे सोमवार को पुणे में दाखिल हुए। दूसरे दिन यानी मंगलवार को पुणे शहर में राज ठाकरे ने तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है। उन्होंने सोमवार को भी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस मौके पर राज ठाकरे ने सभी चुनाव क्षेत्रों की जानकारी ली। इसके अलावा आम जनता की समस्याएं होने का राजनीतिक माहौल जनता के मन में क्या चल रहा है, इस बात की भी पूछताछ राज ठाकरे ने की।