मुंबई, हावड़ा-मुंबई मेल में ओडिशा के एक कारोबारी के १५ लाख रुपए के गहने उड़ा लिए गए। चोरी की यह वारदात चलती ट्रेन के वातानुकूलित कोच में हुई। यह कारोबारी रायपुर जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मुंबई मेल के वातानुकूलित कोच से १५ लाख रुपए के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया, उसमें गोल्ड और डायमंड के नेकलेस सहित अन्य ज्वेलरी थी। बैग ओडिशा के कारोबारी का था। वह अपने परिवार सहित एक शादी में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहा था, इसी बीच किसी ने रास्ते में उनका बैग पार कर दिया। ट्रेन के रायपुर पहुंचने पर मामला दर्ज कराया गया।
जानकारी के मुताबिक ओडिशा के राउरकेला निवासी अशोक अग्रवाल व्यवसायी हैं। वे रायपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हावड़ा-मुंबई मेल (१२८१०) के एसी कोच में परिवार सहित जा रहे थे। बुधवार रात करीब २ बजे वे राउरकेला स्टेशन से ट्रेन में चढ़े और फिर लगेज रखने के बाद सो गए। तड़के करीब ४ बजे ट्रेन रायगढ़ से आगे खरसिया पहुंची तो अशोक की नींद खुली। उन्होंने पाया कि उनका ब्लैक कलर का ट्रॉली बैग जगह पर नहीं था।
बैग वहां नहीं देख उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया। इसके बाद सभी ट्रेन में बैग की तलाश करते रहे, नहीं मिला तो टीटीई को इसकी सूचना दी। साथ ही लिखित शिकायत भी दी गई। ट्रेन के रायपुर पहुंचने पर मामला जीआरपी को दिया गया। बताया जा रहा है कि बैग में सोने का एक नेकलेस, एक डायमंड नेकलेस, दो ईयर रिंग्स, एक डायमंड ईयरिंग्स सहित १५ लाख के गहने थे। फिलहाल रेलवे पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ट्रेन में चोरी की वारदात के बाद आरपीएफ भी अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिला है। इसके बाद आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश वर्मा और जीआरपी थाना प्रभारी भगत ने दो टीमें बनार्इं। कोलकाता से लेकर नागपुर तक सूचनाएं साझा की गर्इं। संयुक्त टीम बनाकर उत्कल और साउथ बिहार ट्रेन में रायगढ़ से झारसुगुड़ा तक चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चला है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


