Home Maharashtra आदित्य ठाकरे ने वर्ली से नामांकन दाखिल किया

आदित्य ठाकरे ने वर्ली से नामांकन दाखिल किया

10
0

मुंबई। शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को दक्षिण मध्य मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। जूनियर ठाकरे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रोड शो किया और लोअर परेल के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

रोड शो में वर्ली निर्वाचन क्षेत्र के कई शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ता और उनके समर्थक शामिल हुए। इनमें किशोरी पेडनेकर, सचिन अहीर जैसे नेता शामिल थे। इस मौके पर श्री आदित्य ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, “लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र के लोगों को एहसास हो गया है कि भाजपा खोखले वादों वाली पार्टी है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के खिलाफ वोट दिया है। भाजपा ने महाराष्ट्र को पहले से कहीं ज्यादा लूटा है।”