मुंबई, महाराष्ट्र के पालघर में दो अज्ञात लोगों ने एक 33 वर्षीय बिल्डर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है. बिल्डर की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है.
मृतक विरार इलाके के मनवेलपाड़ा में एक सुपरमार्केट के पास खड़ा था. तभी दो स्कूटर सवार उसके पास आए और उस पर चार राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगते ही बिल्डर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, हमलावर भी मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में वसई विरार नगर निगम के एक पूर्व पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
फिलहाल अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन पुलिस ने फरार हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 1


