मुंबई, ओला कैब की चार्जिंग नीतियों को लेकर केस करने वाले एक व्यक्ति को 15 हजार का मुआवजा मिला है. दरअसल मुंबई के एक वकील 34 वर्षीय श्रेयंस ममानिया ने पिछले साल 19 जून को अपने परिवार के साथ कांदिवली से कालाचौकी की सवारी की थी. जब उन्होंने यात्रा की बुकिंग की, तो ऐप ने किराया 372 रुपये दिखाया. हालांकि, जब ममानिया और उनका परिवार अपने गंतव्य पर पहुंचे, तो कैब चालक ने उन्हें बताया कि उन्हें किराया 434 रुपये चुकाना होगा.
ममानिया ने बताया कि “किराया 62 रुपये बढ़ गया. मैंने ड्राइवर से पूछा कि यह कैसे हुआ, और उसने कहा ‘ऐसी चीजें होती हैं, आप इसे बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं.’ इससे मुझे गुस्सा आया. मैंने कस्टमर केयर पर कॉल की, लेकिन बमुश्किल कोई प्रतिक्रिया हुई. ड्राइवर ने मुझसे विनती की कि अगर मैं उसे पूरी राशि का भुगतान नहीं करता, तो उससे चार्ज लिया जाएगा. ”
ममानिया ने बताया, “मैंने 434 रुपये का भुगतान किया और बाद में ओला कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. आखिरकार, मैंने उपभोक्ता फोरम से संपर्क करने का फैसला किया. मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे कहा कि मैं सिर्फ 62 रुपये के लिए उपभोक्ता फोरम में शिकायत क्यों दर्ज कर रहा हूं, उन्होंने कहा कि कि यह कोई बड़ी बात नहीं थी. “





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


