Home Crime पुलिस के शिकंजे में पाखंडी बाबा

पुलिस के शिकंजे में पाखंडी बाबा

143
0

मुंबई : मानिकपुर पुलिस ने पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा खुद को काली मां का भक्त बताता और उसके ऊपर काली मां का साया होने की बात कहकर लोगों के साथ ठगी करता था। पहले तो वह आने वालों से उनके गहने एक कपड़े में बांधने के लिए कहता था, उसके बाद चालाकी से कपड़े में बांधा गया गहना लेकर फरार हो जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मीरा रोड इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नूर अजीजुल्लाह सलमानी के पास से पुलिस ने लोगों के साथ ठगी किए गए 12 लाख 5 हजार 200 रुपए का सोना बरामद किया है। आरोपी ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई तथा गुजरात के कई जगहों पर इसी प्रकार से लोगों के साथ ठगी की है।