मुंबई: फ्लाइट में दो से तीन घंटे की देरी आम बात है लेकिन 16 घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर अटके रहें। ऐसा नहीं सुना होगा। मुंबई के एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्री 16 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। 100 यात्रियों को हुई असुविधा पर अब इंडिगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। इंडिगो ने कहा कि परेशानी और दिक्कत होने के लिए हम माफी चाहते हैं। मुंबई से इंस्ताबुल जाने में करीब सात से आठ घंटे का समय लगता है।
सुबह उड़नी थी फ्लाइट
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की 6E17 फ्लाइट को सुबह 6:55 बजे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फ्लाइट में पहले कुछ घंटे की देरी हुई। तो इसे यात्रियों ने सामान्य तौर पर लिया लेकिन जब इंतजार बढ़ गया हौ 10 घंटे के ऊपर निकल गया तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों को असुविधा होने पर अब इंडिगो ने कहा है कि एयरलाइन ने कहा कि एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और उड़ान अब रात 11 बजे उड़ान भरेगी। सूत्रों की मानें तो इंडिगो की उड़ान में तन बार देरी हुई। यात्रियों ने हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन भी किया। और मांग की कि एयरलाइन या तो रिफंड जारी करे या वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करे। इंडिगो की फ्लाइट में हुई घंटों की देरी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6E17, जो मूल रूप से मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण देरी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से समस्या को सुधारने और इसे गंतव्य तक भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी। बयान में कहा गया है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और अब इसे रात 11 बजे प्रस्थान किया जाएगा। इंडिगो ने कहा है कि हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


