भिवंडी : भिवंडी तालुका के अंबाडी के निकट एक गावं में 13 वर्षीया छात्रा से सामूहिक बलात्कार तथा मारपीट करने की सनसनीखेज घटना शनिवार की मध्यरात में घटित हुई है । इस प्रकरण में पीड़िता के परिजनों ने गणेशपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है । पुलिस ने मामला दर्ज करके 4 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाडी के निकट एक गावं में एक व्यक्ति अपनी पत्नी एवं 13 वर्षीया लड़की के साथ आ रहा था। इसी दौरान गावं में ही उसके साथ मारपीट हुई है। मारपीट क्यों हुई है यह पूछने पर उसने बताने के लिए टाल-मटोल करने लगा ,जिसकारण स्थानिक महिला कार्यकर्ता ने उसकी पत्नी एवं लड़की को किनारे लेकर विश्वास में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि गावं के ही 4 नाबालिग लड़कों ने 2 महीने पूर्व गावं के एक खाली बंगले में उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में उसे गणेशपुरी पुलिस स्टेशन लेकर गए जहां पुलिस ने विस्तृत जानकारी देकर इसकी पुष्टि की । पुलिस ने भी उन्हें विश्वास में लेकर उक्त प्रकरण के तथ्य की जानकारी लेकर तत्काल प्रभाव से पुलिस ने गावं के ही 4 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया और बलात्कार व मारपीट करने की पुष्टि होने के बाद दो मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया ,लेकिन नाबालिग होने के कारण उन्हें भिवंडी बाल सुधार गृह मेें रखा गया है। उक्त जानकारी गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक महेश सागडे ने दी है । उक्त प्रकरण को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मिता पाटील, उपविभागीय पुलीस अधिकारी दिलीप गोडबोले,भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राम भालसिंह,पडघा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दिनेश कटके ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली ।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


