Home Mumbai फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के आरोप में युवक गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के आरोप में युवक गिरफ्तार

11
0

मुंबई। पवई पुलिस ने मनसे नेता गणेश अर्जुन चुकल (46) को फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला पवई के हीरानंदानी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट की लीज से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अलका भाटिया हीरानंदानी, अभिनेता अक्षय कुमार की बहन और संबंधित कंपनी की निदेशक हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर अलका भाटिया हीरानंदानी समेत कंपनी के निदेशकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर कर तीन साल के लीज समझौते को 30 साल की लीज के रूप में पेश करने का आरोप है। विवादित दस्तावेज ओडोनियो बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 3505 से संबंधित है। पवई पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को गणेश चुकल को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद आगे की जांच के लिए 5 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब विवादित लीज डीड तैयार करने और उसका इस्तेमाल करने में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।