मुंबई, लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले राजनीतिक दल सीटों के बंटवारे में जुट गए हैं। इंडिया और एनडीए गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र को लेकर एक खबर सामने आ रही है। राज ठाकरे की मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो चली हैं।
जानकारों का कहना है कि महायुति में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है। भाजपा सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है। मुंबई की दक्षिण मुंबई सीट शिवसेना मनसे को देकर एनडीए में एंट्री करा सकती है। कुछ दिन पहले आशीष शेलार और राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए का हिस्सा हो सकती है। उस वक्त शेलार ने दादर में मनसे प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा था, राज ठाकरे और मैं लंबे समय से दोस्त हैं। हम कुछ अन्य विषयों पर भी मिलते हैं और चर्चा करते हैं। हम सही समय पर कुछ जानकारी सामने लाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, प्रफुल्ल पटेल और आशीष शेलार दिल्ली जा सकते हैं। सभी नेताओं की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीट बंटवारे को लेकर आखिरी दौर की चर्चा होगी। भाजपा मुंबई की छह सीटों में से पांच पर भाजपा लड़ सकती है। एक सीट साउथ सेंट्रल पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के राहुल शेवाले उम्मीदवार होंगे। फिलहाल दक्षिण मुंबई सीट पर भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी भाजपा का विकल्प हैं। इस बीच सीटों को लेकर भी एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें भाजपा सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा- 32, शिवसेना- 12, एनसीपी अजित पवार- चार सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 110
Users Last 30 days : 608
Users This Month : 260
Users This Year : 11281
Total Users : 72488
Views Today : 3
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 132
Views Last 30 days : 744
Views This Month : 328
Views This Year : 12961
Total views : 108984
Who's Online : 0


