Home Crime बस डिपो में महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन...

बस डिपो में महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन निगम के चार अधिकारि निलंबित

18
0

पुणे : महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के स्वारगेट बस डिपो में एक महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में वरिष्ठ डिपो प्रबंधक जयेश पाटिल महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन पर लापरवाही बरतने का आरोप है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने विधानसभा में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 26 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ 25 फरवरी को एमएसआरटीसी की खड़ी बस में दुष्कर्म हुआ था। आरोपी दत्तात्रेय गडे (37) को गिरफ्तार किया गया है। इसका पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।
सरनाइक ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ डिपो मैनेजर जयेश पाटिल, जूनियर डिपो मैनेजर पल्लवी पाटिल, सहायक परिवहन निरीक्षक सुनील येले और सहायक परिवहन अधीक्षक मोहिनी धागे को निलंबित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यात्री सुरक्षा में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात 22 सुरक्षा गार्डों को तत्काल हटा दिया गया है। डिपो परिसर में सीसीटीवी और लाइटिंग की कमी को गंभीरता से लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।