मुंबई : मुंबई पुलिस ने पत्नी पर बुरी नजर रखनेवाले शख्स की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को तभी गिरफ्तार किया है जब वह छिपकर इलाके में बैठा था। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और महज कुछ ही घंटे मेन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना में जान गांवनेवाले शख्स का नाम भीमसेन देवचंद भालेराव (35) है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स खून से लथपथ पड़ा है, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे लेकर अस्पताल में पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की पहचान पुलिस ने की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसे शक था कि उसकी पत्नी के साथ पीड़ित के अवैध संबंध हैं। हत्या के लिए आरोपी ने पहले से ही प्लानिंग बना रखा था। दोनों एक जगह पर मिले, इसके बाद विवाद हुआ और धारदार हथियार (edged weapon) निकालकर आरोपी ने पीड़ित पक़र हमला किया और खून ज्यादा निकलने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 351
Users Last 30 days : 840
Users This Month : 298
Users This Year : 9248
Total Users : 70455
Views Today : 9
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 485
Views Last 30 days : 1089
Views This Month : 412
Views This Year : 10449
Total views : 106472
Who's Online : 0


