Home Crime पंतनगर पोलीस थाने में सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक पर बलत्कार का मामला दर्ज

पंतनगर पोलीस थाने में सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक पर बलत्कार का मामला दर्ज

29
0

मुंबई:-मनोज दुबे

घाटकोपर पूर्व पंतनगर पोलीस थाने में एक सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक पे बलत्कार का मामला दर्ज किया गया है।मामला 2019 से जून 2021 के दरम्यान घाटकोपर पूर्व रमाबाई इलाके का है जहाँ एक महिला फिर्यादी की शिकायत अर्ज़ी पे सहायता करने के बहाने सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक गंगाधर पाटिल ने उस महिला का शारिरिक शोषण किया।
सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक ने महिला को दिनांक 21 अप्रैल 2021 को रात 10 से 11 बजे के बीच व्हाट्सअप पर संदेश भेज कर उस महिला को डरा कर उसके पति को सब कुछ बताने की धमकी दी।और पीड़ित महिला को कहा कि में तुझे छोडूंगा नही।
महिला को डरा धमकाकर फिर से उस सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक ने पीड़ित महिला के साथ 10 से 12 बार उस महिला के मर्जी के बिना उसके साथ शारिरिक शोषण किया।
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पंतनगर पोलीस थाने ने मामले को गंभीरता से लेते हुवे आरोपी सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक गंगाधर पाटिल के खिलाफ गुन्हा क्रमांक 272/2022 धारा 376(2)(A)(1)(N) भा.द.वि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।सेवानिवृत्त पोलीस निरीक्षक फरार बताया जा रहा है।