मुंबई: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव पांच चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल और अंतिम चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे.
- पहला चरण: 19 अप्रैल
- दूसरा चरण: 26 अप्रैल
- तीसरा चरण: 7 मई
- चौथा चरण: 13 मई
- पांचवां चरण: 20 मई
नागपुर सीट पर कब होंगे चुनाव?
नागपुर से मौजूदा सांसद नितिन गडकरी हैं. बीजेपी ने उनपर फिर से भरोसा जताया है और अपनी दूसरी लिस्ट में उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में खड़ा किया है. लोकसभा चुनाव 2024 में नागपुर सीट से पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
बारामती सीट पर कब पड़ेगा वोट?
बारामती सीट से मौजूदा सांसद शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले हैं. इस सीट पर भी शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है. कहा जा रहा है कि इस सीट पर उनका मुकाबला अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से संभव है. इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे.
मुंबई नार्थ सीट पर कब होगा मतदान?
मुंबई नार्थ सीट से बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर सातवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे.
बीड सीट पर वोटिंग की तारीख जानिए
बीजेपी ने इस सीट से पंकजा मुंडे को टिकट दिया है. बीड में चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे. इस सीट से बीजेपी ने प्रीतम मुंडे का टिकट काटा है जो पंकजा मुंडे की बहन हैं.
कल्याण सीट पर कब होगा चुनाव?
कल्याण सीट से मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे हैं. श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे हैं. फिलहाल इस सीट से अभी किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगा.





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


