Home Maharashtra आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

46
0

मुंबई, शरद पवार आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्य सहित देशभर में आगामी चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दौरा करेंगे। इसके साथ ही विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के समन्वय में प्रमुख भूमिका निभाएंगे, ऐसा खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शरद पवार ने कल स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, ‘मैं आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। महाराष्ट्र सहित देशभर में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।’ हालांकि, लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन महाराष्ट्र सहित देश में सभी दलों के शीर्ष नेताओं द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। जब राकांपा द्वारा राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जा रही थी, तब पदाधिकारियों ने इच्छा व्यक्त की थी कि शरद पवार को माढ़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए।
लेकिन शरद पवार ने दिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान घोषणा की कि आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिंडोरी लोकसभा सीट जीतने के लिए हमें संघर्ष करना है। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है, ऐसा शरद पवार ने कहा। नए लोगों को जोड़ने की बात भी उन्होंने इस मौके पर कही।