Home Crime तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चार लोगों की...

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

37
0

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं, वे सभी गन्ना मजदूर हैं।
पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 375 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के कावथे महांकाल शहर में मिराज-पंढरपुर रोड पर तड़के हुई। गन्ना मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंजन बेल्ट खराब हो जाने के बाद उसे हाईवे किनारे खड़ा कर दिया गया। पीटीआई के मुताबिक, जब मरम्मत का काम चल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली से टकरा गया, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना में घायल मजदूरों को मिराज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को कावथे महांकाल के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।