Home Crime तूफान और तेज हवाओं ने ठाणे शहर में २४ दिनों के भीतर...

तूफान और तेज हवाओं ने ठाणे शहर में २४ दिनों के भीतर कुल ६३ पेड़ों को तोड़ डाला

21
0

ठाणे, ठाणे शहर में बरसात ने दस्तक देने में भले ही देर कर दी, लेकिन तूफान और तेज हवाओं ने अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई है। तूफान और तेज हवाओं ने ठाणे शहर में २४ दिनों के भीतर कुल ६३ पेड़ों को तोड़ डाला है। सूत्रों की मानें तो पेड़ों के आसपास कांक्रीटीकरण होने के कारण पेड़ कमजोर हो चुके थे और तेज हवाओं से गिर गए हैं।
बता दें कि बरसात के दौरान तेज हवाओं और तूफान का चलना आम बात है। ठाणे शहर में इस वर्ष बरसात ने देरी से दस्तक दी है लेकिन तेज हवाएं अलग ही रूप लेकर पेड़ों को क्षति पहुंचाने का काम कर रही हैं। ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पिछले २४ दिनों में ४६ जगहों पर कुल ६४ पेड़ गिर चुके हैं, वहीं १९ पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं। ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि इन १९ पेड़ों की कटाई और छंटाई कर उन्हें साफ कर दिया गया है।
वृक्ष विशेषज्ञ रोहित जोशी ने बताया कि एक ३ वर्षीय वृक्ष रोजाना २३० लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है। एक सप्ताह के लिए २३० लीटर ऑक्सीजन सात लोगों के लिए पर्याप्त होता है। कुल ६४ वृक्षों के गिर जाने से ठाणे शहर को रोजाना १४,७२० लीटर ऑक्सीजन का नुकसान होगा।