मुंबई: एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात 2 बजे के करीब हमला हुआ और 72 घंटे की छानबीन के बाद 18 जनवरी की रात मुंबई पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 30 साल का ये शख्स बांग्लादेशी है, जो चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। अब उसे पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस हमलावर को कैसे पकड़ा गया। आइए विस्तार से बताते हैं।
मुंबई के ब्रांदा इलाके में घटना हुई और पुलिस को उसी इलाके के रेलवे स्टेशन का CCTV फुटेज मिला। लेकिन 9 जनवरी का। इसमें हमलावर बाइक पर नजर आ रहा था। मगर चेहरा साफ नहीं था। जिसके लिए पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया लिया और आरोपी की पहचान की। पहले तो पुलिस ने बाइक का नंबर खंगाला और उसके मालिक को पकड़ा। फिर उसी के जरिए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस ने सैफ के हमलावर को कैसे पकड़ा?
‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सैफ पर 6 बार चाकूओं से वार करने के बाद पास के ही बगीचे में 3-4 घंटे छिपा रहा था। इसके बाद वहां से निकलकर एक दुकान पर गया और वहां कपड़े बदले। फिर सुबह 8.36 बजे उसने बांद्रा स्टेशन से दादर की ट्रेन पकड़ी। और यहीं से पुलिस को लीड मिली। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसमें दिखे उन सभी लोगों के चेहरे से आरोपी के चेहरे से मिलान किया, जो उन दिनों वहां से गुजरे थे।
सैफ पर हमला करने वाले ने जुर्म कबूला
पुलिस को तभी एक बड़ा सुराग मिला। पुलिस ने फुटेज में पाया कि शहजाद पहले 1 जनवरी को ब्रांदा स्टेशन पर नजर आया और फिर 9 जनवरी को अंधेरी स्टेशन पर दिखाई दिया और उसके बाद उसे उसी दिन दोपहर 12 बजे बाइक पर देखा गया। बाइकवाले का पहले पता लगाया गया और उससे पूछताछ करने के बाद ठाणे के लेबप कैम्प पर छापेमारी कर पुलिस ने शहजाद को पकड़ लिया और उसने जुर्म भी कबूल लिया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


