Home Crime जलगांव में ऑनर किलिंग की वारदात से पूरे शहर में सनसनी

जलगांव में ऑनर किलिंग की वारदात से पूरे शहर में सनसनी

18
0

जलगांव: जलगांव में ऑनर किलिंग की वारदात से पूरे शहर में सनसनी मच गई। घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाले युवक मुकेश रमेश शिरसाठ को लड़की के घरवालों ने पिंपराला इलाके में रविवार सुबह करीब 8 बजे मौत के घाट उतार दिया। घटना शहर के पिंपराला इलाके में रविवार सुबह एक खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।
यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के खुफिया विभाग की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो गए। एक बार फिर साबित होता है कि अपराधी पर पॉलिसी का अंकुश नहीं रहा है।
परिवार पर कर दिया हमला
पुलिस के अनुसार, मुकेश रमेश शिरसाठ (30 वर्ष) नामक युवक का कुछ महीने पहले इलाके के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। शनिवार रात इस विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया और रविवार सुबह करीब 8 बजे, सात से आठ हमलावरों ने शिरसाठ परिवार पर चाकू, कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला बोल दिया।
इस हमले में मुकेश शिरसाठ के अलावा, निलकंठ सुखदेव शिरसाठ (45), कोमल निलकंठ शिरसाठ (20), निलकंठ शिरसाठ, ललिता निलकंठ शिरसाठ (30) और सनी निलकंठ शिरसाठ (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मुकेश शिरसाठ ने दम तोड़ दिया।