मुंबई : बोरीवली पुलिस ने अवैध तरीके से मुंबई में निवास कर रहे सत्रह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इन बांग्लादेशियों के पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जिसमें पासपोर्ट समेत, आधारकार्ड, वोटर कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेज शामिल हैं। मुख्य आरोपी के पास से पुलिस ने उसका पासपोर्ट भी बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल कर वह लोगों को बताता था कि उसका भी पासपोर्ट तैयार कर उस दो पासपोर्ट पर वीजा लगा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी सलमान आयूब खान बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवाकर लेकर आता था। इसके बाद मुंबई लाकर अलग अलग जगह ठहरने की व्यवस्था करता था। इसके बाद एक एक कर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और फिर उसका इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाकर उसे विदेश भेजता था। भारतीय पासपोर्ट पर आरोपी विदेश चले जाते थे। यह सिर्फ इसलिए कि भकरतीय पासपोर्ट होने की वजह से उनपर कोई संदेह नहीं करता था। बहरहाल मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पहले तीन बांग्लादेशियों को बोरीवली से गिरफ्तार किया था। जिसमें सलमान अयूब खान, सुमन मोमिन सरदार और ओमर मुल्ला शामिल है। इनसे पूछताछ शुरू की गई और एक एक कड़ी खुलती गई। जिसके बाद नालासोपारा और विरार में छापेमारी कर बाकी के चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से बरामद किए गए पासपोर्ट में से दो लोगों के पासपोर्ट ऐसे हैं जिसपर वे कुवैत का वीजा लगा हुआ हैं। इसके अलावा बाकी जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं उनका विदेश में भेजने के लिए प्रोसेस जारी था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दूसरे भी आरोपी विदेश जानेवाले थे। हालांकि जांच बोरीवली पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विदेश जाने के लिए उन्हें भारतीय पासपोर्ट से आसानी से एक्सेस मिल जाता था। आरोपियों के पास से सऊदी और बांग्लादेशी करंसी भी मिली है। इसके अलावा पुलिस यह भी जानकारी जुटाने में लगी है कि उसने कैसे कैसे डॉक्यूमेंट बनवाये हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


