ठाणे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगे और उनका वहां रात्रि विश्राम करने का भी कार्यक्रम है। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि गांधी 10 साल पहले (मार्च 2014 में) भिवंडी के पास एक चुनावी रैली में दिए गए अपने कथित बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले का सामना कर रहे हैं।बयान में कथित तौर पर दावा किया गया था कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की जिला इकाई यात्रा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है। गांधी की यात्रा 10 मार्च को पड़ोसी राज्य गुजरात से महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है।कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में यह नंदुरबार, धुले, मालेगांव, नासिक, भिवंडी और मुंबई से होकर गुजरेगी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को ठाणे शहर और भिवंडी का दौरा किया।
पत्रकारों से बात करते हुए थोराट ने कहा कि 12 मार्च को नंदुरबार में प्रवेश करने के बाद गांधी 15 मार्च को भिवंडी पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय नागरिकों से बातचीत करेंगे।उन्होंने कहा, इसके बाद यात्रा 16 मार्च को ठाणे और फिर मुंबई के लिए रवाना होने से पहले भिवंडी में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन (17 मार्च को) मुंबई में महा विकास आघाडी (एमवीए) की एक सार्वजनिक रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस की भिवंडी इकाई के अध्यक्ष अब्दुल राशि ताहिर मोमिन ने कहा कि अस्थायी योजना के अनुसार, गांधी भिवंडी के आनंद दीघे चौक पर अपने वाहन से एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


