मुंबई: महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10 और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आज, यानी 26 मार्च को समाप्त हो गई है। जो छात्र महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें परिणाम का इंतजार है। बीते साल जारी परिणाम के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 मई से जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित हो सकता है। बता दें, मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ज्ञात हो, महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित हुई थी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक, इसके बाद दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:10 बजे तक चली थी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र की समीक्षा करने के लिए 10 मिनट का समय अतिरिक्त नहीं दिया गया था। इसके बजाय, उन्हें अपने उत्तरों की समीक्षा करने या अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया गया। इस बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया था।
अनिवार्य विषय
बोर्ड परीक्षा में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अनिवार्य विषय के रूप में शामिल थे। बता दें, गणित और विज्ञान की परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 52 अंकों की जरूरत होती है। बाकी विषयों के लिए प्रत्येक परीक्षा 100 अंकों की थी और उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35 अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।
पिछलें वर्ष के रूझान
साल 2023 में महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं के परिणाम 2 जून को जारी किया गया था। मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, लातूर और कोंकण सहित राज्य के नौ संभागीय बोर्डों के कुल 15,49,666 नियमित छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 15,29,096 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,34,898 छात्र पास हुए।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


