मुंबई : 3 दिन आसमान में बादल छाए रहने के बाद रविवार को सूरज निकलते ही मुंबईकरों को गर्मी से जूझना पड़ा। काम से बाहर निकले लोग दोपहर में पसीना पोंछते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को धूप तो खिली, लेकिन बादल पूरी तरह छंट नहीं पाए हैं। हल्की बूंदा-बांदी, बादलों से उमस बढ़ी है और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। इससे मुंबईकरों को ठंड के मौसम में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काईमेट के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि आगामी 2 दिन में मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। उत्तर की तरफ से ठंडी हवा का आना शुरू हो गया है। आगामी 2 दिन में रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे मुंबई में फिर से ठंड बढ़ेगी। दिन में भी ठंड का हल्का असर रहेगा।
पिछले 2 दिन से बेहद खराब श्रेणी में रहने वाली मुंबई की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को 317 एक्यूआई के साथ मुंबई की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में थी, लेकिन रविवार को 297 एक्यूआई के साथ हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही है। हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली सफर संस्था के निदेशक गुफरान बेग ने कहा कि अगले कुछ दिन में मुंबई की हवा में सुधार होगा। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए स्थापित 10 केंद्रों में से 9 केंद्रों में हवा की गुणवत्ता में सुधार पाया गया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


