ठाणे: पुलिस ने बताया कि अपनी पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठाणे में झगड़े के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक 53 वर्षीय व्यक्ति के खिलफ मामला दर्ज किया है। यह घटना डोंबिवली के पास घटी। पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद व्यक्ति फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि अपनी पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है। दरअसल, व्यक्ति को अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर बातचीत पर संदेह था। इससे वह काफी परेशान भी रहने लगा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
शादी से इनकार करने पर व्यक्ति ने रॉड से किया महिला पर हमला
मुंबई में शादी से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने 30 वर्षीय महिला पर रॉड से हमला कर दिया। महिला फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद हरून इदरीस के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को फिलहाल चार अप्रैल तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा गया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 122
Users Last 30 days : 673
Users This Month : 251
Users This Year : 11272
Total Users : 72479
Views Today : 4
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 143
Views Last 30 days : 819
Views This Month : 316
Views This Year : 12949
Total views : 108972
Who's Online : 0


