Home Crime भयंकर आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

भयंकर आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

9
0

मुंबई: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां भयंकर आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. प्राथमिक रूप से मिली सूचना के मुताबिक यह आग असलम टेलर नाम के एक दुकान में लगी. आग सुबह 3:00 से 4:00 के बीच में लगी. ऐसा बताया जा रहा है कि एक बैटरी वाली गाड़ी को चार्जिंग में लगाया गया था और उसी में हुए ब्लास्ट के बाद यह भयंकर आग लगी.
कपड़े की दुकान होने की वजह से आग चारों तरफ फैल गई और जिसमें जलकर दो लोगों की जलने और दम घुटने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई.
मृतकों के नाम
आसिम वसीम शेख
परी वसीम शेख
वसीम शेख, 30 वर्ष
तन्वीर वसीम,महिला 23 वर्ष
हमीदा बेगम, 50 वर्ष
शेख सोहेल 35 वर्ष
रेशमा शेख 22 वर्ष