मुंबई : सोमालिया तट से 23 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों के साथ एक ईरानी बोट को किडनैप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 9 समुद्री लुटेरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. इन लुटेरों को हाल ही में इंडियन नेवी द्वारा पकड़कर भारत लाया गया था.
इंडियन नेवी ने 29 मार्च को समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से अधिक की कार्रवाई के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-कंबर 786’ और उसके चालक दल को बचा लिया था. इस ऑपरेशन में INS सुमेधा और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल शामिल थे.
एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना टीम के सफल ऑपरेशन के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. फिर समुद्री लुटेरों को नौसेना ने हिरासत में ले लिया और 6 दिनों की यात्रा के बाद समुद्री लुटेरों को मुंबई लाया गया.





Users Today : 3
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 110
Users Last 30 days : 608
Users This Month : 260
Users This Year : 11281
Total Users : 72488
Views Today : 3
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 132
Views Last 30 days : 744
Views This Month : 328
Views This Year : 12961
Total views : 108984
Who's Online : 0


