Home Crime संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित

संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित

24
0

मुंबई : संजय निरुपम को कांग्रेस ने बुधवार (3 अप्रैल) को पार्टी से निकाल दिया . उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया. पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के चलते निरुपम पर कार्रवाई की गाज गिरी है. दरअसल, उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संजय निरुपम ने टिप्पणी कर दी थी. उनके बयान पार्टी को ठीक नहीं लगे.
शिवसेना (अविभाजित) से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संजय निरुपम ने साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था. महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को ही पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास किया था.
इससे पहले संजय निरुपम ने ट्वीट किया, ‘‘गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी मेरे लिए कागज-कलम और ऊर्जा बर्बाद ना करे. इसका इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए होना चाहिए. मैंने पार्टी को जो समय सीमा दी थी वह आज खत्म हो रही है. मैं कल अपने अगले कदम के बारे में बताऊंगा.’’
निरुपम को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक दो दिनों में फैसला ले लिया जाएगा.
बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई की छह लोकसभा सीट में से मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट समेत चार के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद निरुपम ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा था. निरुपम उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.