मुंबई: कुर्ला इलाके में एक महिला ने अपनी ही बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के पीछे का जो मंशा सामने आई है वह भी हैरान करने वाली है. दरअसल, आरोपी महिला को ऐसा लगता था कि उसकी मां अपनी बड़ी बेटी से ज्यादा प्यार करती हैं और उससे नहीं. इस बात से नाराज होकर उसने अपनी मां की ही हत्या कर दी.
मुंबई में कुर्ला के कुरैशी नगर इलाके में रह रही एक महिला ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगता था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन से प्यार करती थी. हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है. मृतक मां की उम्र 62 साल थी, जिसका नाम सबीरा बानो अजगर शेख था.
मृतक महिला अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थी, लेकिन गुरुवार (2 जनवरी) की रात वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थीं. तभी आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी, उसका मानना था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन से ज़्यादा प्यार करती है और उससे नफरत.
झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटी ने घर के किचन से चाकू लिया और उससे अपनी मां की हत्या कर दी. इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद करने के बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


