नई दिल्ली: जनवरी के दौरान ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की चीन की कोशिश का भी जिक्र किया गया है. यह किसी देश के द्वारा समर्थित इकाई के द्वारा विदेशी चुनाव को प्रभावित करने के लिए AI कंटेंट का उपयोग करने का पहला उदाहरण है. स्टॉर्म 1376 के नाम से जाना जाने वाला बीजिंग समर्थित ग्रुप ताइवानी चुनाव के दौरान सक्रिय था, कुछ उम्मीदवारों को बदनाम करने के लिए एआई-जनरेटेड मीम्स और नकली ऑडियो कंंटेंट का प्रसार कर रहा था.
इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी कहा कि चीनी समूह अमेरिका में विभाजनकारी सवाल उठाने और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रमुख मतदान जनसांख्यिकी पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हैं.
बता दें कि यह रिपोर्ट चीनी साइबर ऑपरेटरों के कारण साइबर सुरक्षा उल्लंघनों के हालिया खुलासे से कुछ हद तक मेल खाता है. पिछले महीने, अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों ने चीन समर्थित हैकर्स पर राजनेताओं, पत्रकारों और बिजनेसमेन्स को निशाना बनाते हुए एक लंबा साइबर अभियान चलाने का आरोप लगाया था.
भारत में लोकसभा का पूरा चुनाव 7 फेज में होगा. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. जबकि 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.





Users Today : 43
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 875
Users This Month : 333
Users This Year : 9283
Total Users : 70490
Views Today : 54
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 530
Views Last 30 days : 1134
Views This Month : 457
Views This Year : 10494
Total views : 106517
Who's Online : 0


