मुंबई, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सिजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि इस साल अप्रैल में नासिक में एक ऑक्सिजन स्टोरेज प्लांट में रिसाव के कारण एक अस्पताल में ऑक्सिजन की सप्लाई बंद हुई थी, जिससे 22 मरीजों की मौत हो गई थी। उस समय टोपे ने कहा था कि लापरवाही का पता लगाने के लिए इस घटना की जांच की जाएगी।
दरअसल मंगलवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में कहा था कि Covid-19 की दूसरी लहर के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खासतौर से ऑक्सिजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। सरकार के इस बयान पर विपक्ष की ओर से तीखी आलोचना की गई थी। एक टीवी चैनल पर केंद्र सरकार के बयान पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश टोपे ने कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि राज्य में ऑक्सिजन की कमी के कारण लोगों की मौत हुई। बहुत से लोग अन्य रोगों से पीड़ित थे। ऑक्सिजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
इससे पहले बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि ऑक्सिजन की कमी से जिनकी मौत हुई उनके परिजनों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। वहीं, बीजेपी ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की ओर से शासित राज्यों ने अदालत में दावा किया कि दूसरी लहर में ऑक्सिजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई और केंद्र का जवाब उसी पर आधारित है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


