मुंबई : फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों के घरों की तलाशी ली है। इन संदिग्धों के नाम आशीष चौधरी और अभिषेक कोलावड़े है। इनके घर की तलाशी के बाद क्राइम ब्रांच को लैपटॉप, पेन ड्राइव और 13 लाख 20 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस के मुताबिक रेड में मिली इन चीजों को वे फरेंसिक जांच के लिए भेजेंगे और फरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से लैपटॉप और पेन ड्राइव में मौजूद साक्ष्यों की जांच पड़ताल करेंगे।
केबल व्यवसायी है आशीष
पुलिस के मुताबिक आशीष ठाणे शहर में एक केबल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी चलाता है। इसका नाम क्रिस्टल ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड है। अभिषेक मैक्समीडिया नाम की सोशल मीडिया कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। दोनों ही इस मामले में दसवें और ग्यारहवें आरोपी हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर भी आरोप है कि इन दोनों ने कई मीडिया चैनलों से पैसे लिए और फर्जी तरीके से उनकी टीआरपी बढ़ाने में मदद की।
मुंबई क्राइम ब्रांच रिपब्लिक टीवी, फक्त मराठी, बॉक्स सिनेमा, न्यूज़ नेशन और महा मूवी मैनेजमेंट की जांच कर रही है। इन सभी पर गलत तरीके से टीआरपी को बढ़ाने का आरोप है। इन सभी ने कई घरों में टीवी सेट्स लगाए थे, जहां लोगों को टीवी चालू रखने के पैसे दिए जाते थे। ताकि इन चैंनलों को मंहगे विज्ञापन मिल सकें।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


