मुंबई : दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 2 लोगों ने पैसे डबल करने का झांसा देकर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर 19 लोगों को चूना लगाया है. उनके विरुद्ध जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.5 लाख का 3 महीने में हुआ 10 लाखनागपाड़ा में रहने वाले नईम इस्माइल शेख (45) का होलसेल बैग का व्यवसाय है. वर्ष 2017 में शेख की मुलाकात हाजी नबीब अली से हुई. अली ने शेख को बताया कि उसकी ऐसे 2 लोगों से जान पहचान है, तो 3 महीने में पैसे डबल कर देते हैं. शेख को अली बातों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन अली ने बताया कि अमीर और रिजवान नामक 2 व्यक्तियों का चोर बाजार में कारोबार है. वह 3 महीने में पैसे डबल कर देते हैं. इस बार शेख को अली की बातों पर विश्वास हो गया. उसने 5 लाख रुपए अली के कहने पर अमीर और रिजवान को दिया. वे 3 महीने में ही शेख को 10 लाख रुपए दिए. इससे शेख को पूरी तरह से अमीर और रिजनाव पर विश्वास हो गया.7 रिश्तेदारों और परिचितों ने जमा किया 40 लाख नईम शेख ने अपने 7 रिश्तेदारों और परिचितों से 40 लाख रुपए डबल करने के लिए अमीर और रिजवान को दिए. इस बार दोनों ने 9 महीने में पैसे डबल करने की बात कही. वे लोग 9 महीने पर भी राजी हो गए. 9 महीने पूरे होने के बाद जब उन लोगों ने अमीर और रिजवान से संपर्क किया, तो वे पैसे देने के बजाय तरह-तरह के बहाने बनाने लगे. बाद में वे लोगों के फोन उठाने बंद कर दिया. अमीर और रिजवान ने भाड़े पर दुकान ले रखी थी. पता चला कि दोनों वह दुकान भी छोड़ दिया है और उनका कोई अता-पता नहीं है.दाखिल की शिकायतइसके बाद नईम इस्माइल शेख ने जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवायी. जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में पैसे डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी के शिकार हुए 19 लोग सामने आए हैं. उन्होंने अमीर और रिजवान के यहां 1 करोड़ 40 लाख रुपए निवेश करने की बात कही है. जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है.





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


