Home Maharashtra मुंबई : 11वीं की ऑनलाइन क्लास के लिए 61 हजार विद्यार्थियों ने...

मुंबई : 11वीं की ऑनलाइन क्लास के लिए 61 हजार विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

35
0

मुंबई : मराठा आरक्षण के चलते 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है. अब प्रक्रिया कब शुरू होगी यह भी तय नहीं हुआ है. ऐसे में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हानि को कम करने के लिए अन्य वर्गों के तरह 11वीं की भी ऑनलाइन क्लास शुरू करने का निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया. विद्यार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और शाखा का चयन करना है. इस पहल को पुणे, मुंबई और ठाणे के विद्यार्थियों का काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है. कल से शुरू होने वाली ऑनलाइन क्लास अंग्रेजी और मराठी भाषा में ली जाएगी.