Home Crime बम फोड़ना है तो पाकिस्तान पर फोड़ो, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विपक्ष...

बम फोड़ना है तो पाकिस्तान पर फोड़ो, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विपक्ष पर तंज

44
0

मुंबई, राजनीतिक पटाखों को फोड़ने के लिए दिवाली की जरूरत नहीं होती है। लेकिन यहां आपटी बम (पटक कर फोड़े जानेवाला छोटा पटाखा) फोड़ने का कोई मतलब नहीं है। बम फोड़ना है तो पाकिस्तान पर फोड़ो। पाकिस्तान में जाकर बम कब फोड़ोगे, यह देखने का इंतजार पूरा देश कर रहा है। इन शब्दों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल विपक्ष पर तंज कसा।
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान अपनी फोटोग्राफी के शौक, आदित्य ठाकरे की शादी, कोरोना, अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक आपदा जैसे तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। दरअसल नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ दिवाली के बाद बम फोड़ने की घोषणा की है। जब इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने परोक्ष रूप से विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यहां आपटी बम फोड़ने का क्या अर्थ है? बम फोड़ना है तो पाकिस्तान पर फोड़ो, इसे देखने का इंतजार पूरा देश कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दो वर्ष से वैâमरे को हाथ लगाने का समय नहीं मिला। केवल वैâमरे की बैटरी चार्ज करके रखी है। फोटोग्राफी की योजना तो थी लेकिन इच्छाओं के अनुरूप सब कुछ हुआ होता तो निश्चित तौर पर मैं आपको फोटोग्राफी की प्रदर्शनी में आमंत्रित करता। राजनीतिक फोटोग्राफी कब करेंगे? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक फोटोग्राफी नहीं की है फिर भी फोटोग्राफी और राजनीति में एक्सपोजर बड़ा मायने रखता है। इसके अलावा डेवलप करना भी अहम होता है। पत्रकारों ने पूछा कि आप के कारण कई लोगों के चेहरे फोटो निकालने जैसे हो गए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा मैंने आप लोगों के लिए किया है। तो पत्रकारों में हंसी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि समय मिलने पर वे दिवाली अंक और किताबें पढ़ते रहते हैं।
पार्टी प्रमुख और राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते हुए कुछ फर्क महसूस हो रहा है क्या? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को कुछ अंतर लग रहा है क्या? मुझे लगता है कि मैं जैसा था, वैसा ही हूं। कोरोना के कारण मेल-मिलाप पर प्रतिबंध लगा है लेकिन यह कोरोना मैंने नहीं लाया।