Home Crime पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

41
0

पुणे: एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय भरत असमर के तौर पर की गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण व्यक्तिगत समस्याएं हो सकती है।
गुरुवार की रात को मृतक टॉयलेट गया और खुद को अंदर बंद कर लिया। सुबह के तीन बजे के करीब उसने खुद को गोली मार ली। इस घटना का खुलासा शुक्रवार की दोपहर को हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।