Home Crime पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

16
0

मुंबई: पुलिस ने मंगलवार को 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलाने और उसके घायल के आरोप में गिरफ्तार किाय गया था। बाद में कोरोना महामारी के दौरान उसे रिहा कर दिया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि विवेक शेट्टियार को कोविड-19 महामारी के दौरान रिहा किया गया था। लेकिन पैरोल खत्म होने पर वह जेल नहीं लौटा। वह शहर में दो अन्य लोगों की हत्या की भी कथित तौर पर साजिश रच रहा था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उसे पड़ोसी ठाणे जिले डोंबिवली से गिरफ्तार किया। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया था।