Home Crime दो बच्चों की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

दो बच्चों की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

17
0

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक 25 वर्षीय महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिस वजह से उसने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला शीतल पॉल ने 31 मार्च को अपनी पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या की। उन्होंने कहा कि वह अपने पति को छोड़ना चाहती थी और उस आदमी से शादी करना चाहती थी जिसके साथ उसके अफेयर चल रहा था। इसमें बच्चे उसकी राह में बाधा बन रहे थे। महिला ने 31 मार्च को कथित तौर पर अपने बच्चों का उस समय गला घोंट दिया जब उसके पति घर पर नहीं थे। जब पति लौटा तो उसने उसे बताया कि वे सो रहे थे।
इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिस व्यक्ति के साथ उसके अवैध संबंध थे, उससे भी पूछताछ की गई। अधिकारी ने बताया कि एक अदालत ने मंगलवार को महिला को मंगलवार को पुलिस की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया और मामले की जांच जारी है।