मुंबई: बिल्डरों की नाकामी की वजह से वर्षों से ठप पड़े झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्राधिकरण (SRA) के 47 प्रॉजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है। एसआरए के अधूरे प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए 16 वित्तीय संस्थानों ने रुचि दिखाई है। वित्तीय संस्थानों की रुचि पर गौर करते हुए एसआरए ने भी लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए वित्तीय संस्थानों को प्रॉजेक्ट का जिम्मा देने की तैयारी शुरू कर दी है। एसआरए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कुछ वित्तीय संस्थानों ने एक से अधिक प्रॉजेक्ट में रुचि दिखाई है। पिरामय कैपिटल हाउसिंग फाइनैंस ने 16 प्रॉजेक्ट और आईआईएफएल ने 10 प्रॉजेक्ट में रुचि दिखाई है। आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद आगामी कुछ दिनों में अधूरे प्रॉजेक्ट को पूरा करने का जिम्मा वित्तीय संस्थानों को सौंप दिया जाएगा।
एसआरए के सैकड़ों प्रॉजेक्ट अटके पड़े
एसआरए प्रॉजेक्ट के लिए घर खाली करवाने के बाद काम शुरू नहीं करने या प्रॉजेक्ट का काम बीच में ही छोड़ने के कारण एसआरए के सैकड़ों प्रॉजेक्ट अटके पड़े हुए हैं। ऐसे में एसआरए ने पिछले साल प्रॉजेक्ट में पैसे लगाने वाली वित्तीय संस्थानों के माध्यम से अधूरे प्रॉजेक्ट को पूरा करने की योजना पर काम कर रही है। जानकारी के अनुसार, एसआरए प्रॉजेक्ट के नाम पर बहुत से बिल्डरों ने वित्तीय संस्थानों से करोड़ों रुपये का लोन ले रखा है, लेकिन पैसा लेने के बावजूद सैकड़ों परियोजनाओं को अब तक शुरू नहीं किया है, वहीं कई परियोजना का काम बीच में ही रोक दिया गया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


