Home Maharashtra मुंबई एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों में 16% इजाफा

मुंबई एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों में 16% इजाफा

11
0

मुंबई : 2023-24 में मुंबई एयरपोर्ट से सफर करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में 16 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले फाइनैंशियल ईयर में मुंबई एयरपोर्ट से 52.8 मिलियन यात्रियों ने हवाई सफर किया है, जबकि 2022-23 में 43.9 मिलियन यात्रियों ने मुंबई से सफर किया था। विभिन्न स्थानों से मुंबई पहुंचने के लिए 26 मिलियन यात्रियों ने हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया है, वहीं 26 मिलियन हवाई यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी है।
नवंबर और दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टियां अक्सर लोग परिवार के साथ अन्य स्थानों पर बिताना पसंद करते हैं। वहीं, छुट्टियां मनाने के लिए घूमने-फिरने में बड़ी संख्या में यात्रियों ने हवाई यात्रा को पसंद किया है।
मुंबई एयरपोर्ट प्रसाशन के अनुसार, 25 नवंबर को एयरपोर्ट से सर्वाधिक 1,67,132 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। इसमें 1,20,000 यात्रियों ने देश में और 46,000 यात्रियों ने विदेश के लिए उड़ान भरी है। 11 नवंबर को एयरपोर्ट से सर्वाधिक 1,032 विमानों का संचालन हुआ था।