मुंबई: लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की सोमवार की समय सीमा समाप्त होने के बाद, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से तीसरे चरण के मतदान के लिए 11 सीटों पर प्रमुख दावेदारों के बीच लड़ाई को अंतिम रूप दे दिया गया है.
तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के बीच होना है. महायुति में भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिव सेना और महा विकास अघाड़ी शिव सेना, कांग्रेस और NCP (एससीपी) गठबंधन सहयोगी के रूप में शामिल हैं.
11 सीटों के लिए 7 मई को होगी तीसरे चरण की वोटिंग
तीसरे चरण की वोटिंग में पश्चिमी महाराष्ट्र से सात, कोंकण और मराठवाड़ा से दो-दो लोकसभा सीटें राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं. साथ ही इन सीटों पर दोनों गठबंधनों की पकड़ भी काफी मजबूत है, जहां पर 7 मई को 11 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है.
तीसरे चरण में बारामती, हातकणंगले, कोल्हापुर, लातूर, माढा, उस्मानाबाद, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, सांगली, सतारा और सोलापुर लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
NCP चीफ अजीत पवार के लिए, तीन निर्वाचन क्षेत्रों – बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद – में मुकाबला उनके राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. जानकारों का मानना है कि इन तीन सीटों से अजित पवार का राजनीतिक भविष्य तय होना है.





Users Today : 4
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 417
Users This Year : 9367
Total Users : 70574
Views Today : 4
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 567
Views This Year : 10604
Total views : 106627
Who's Online : 0


