Home Crime मुंबई-नाशिक महामार्ग पर बड़ा हादसा, 9 घायल, 6 की हालत गंभीर

मुंबई-नाशिक महामार्ग पर बड़ा हादसा, 9 घायल, 6 की हालत गंभीर

44
0

भिवंडी : मुंबई-नाशिक महामार्ग स्थित वडपे बायपास पर सुबह 9 बजे हुए हादसे में कार की नियंत्रण टूटने की वजह से ऑटो रिक्शा और बाइक से कार टकरा गई। सड़क हादसे में 9 लोग घायल हुए जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। सड़क हादसे में हुए घायलों को उपचार के लिए ठाणे सिविल अस्पताल में एडमिट किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी-नाशिक महामार्ग स्थित वड़पे नाका के पास से करीब 9 बजे सुबह कंटेनर और तीव्र गति से जा रही कार की भिड़ंत हुई।भिड़ंत के उपरांत कंटेनर और कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे ऑटो रिक्शा और बाइक से भिड़ गए। हादसे में ऑटो रिक्शा और बाइक सवार समेत 9 लोग घायल हो गए।
घायलों में संगीत चौधरी, दिव्या चौधरी,संतोषी कोकेरा (सभी कोलीवली), तबरेज अन्सारी, सरंत गडग, अक्षय लहांगे, नियाजुद्दीन अन्सारी, साजिद अली, आलम अन्सारी आदि का नाम शामिल है। ठाणे तालुका पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।