Home Country संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भी भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ ने कभी...

संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भी भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ ने कभी हिस्सा नहीं लिया – उद्धव ठाकरे

23
0

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के पूर्ववर्ती जनसंघ ने 1950 के दशक में शुरू हुए महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के संघर्ष में भाग नहीं लिया था। शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की महा विकास अघाड़ी की साझा रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने कभी कोई आदर्श नहीं बनाए।
उन्होंने कहा, वे कभी स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं थे। यहां तक कि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भी भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ ने कभी भाग नहीं लिया। मेरे दादा प्रबोधनकर ठाकरे, मेरे पिता (बाल ठाकरे) और चाचा श्रीकांत ठाकरे उस आंदोलन में सबसे आगे थे। जनसंघ संयुक्त महाराष्ट्र समिति का हिस्सा था। उनका मकसद समिति में शामिल होना,कुछ मांगना और वहां से जाना था।
मई दिवस से एक दिन पहले ठाकरे ने आरोप लगाया कि जब चुनाव आए तो जनसंघ ने सीट बंटवारे को लेकर समिति को तोड़ दिया। उन्होने आरोप लगाया कि उनकी महाराष्ट्र के प्रति उनकी दुर्भावना तभी से है।