मुंबई: देश में मोदी शाह और राज्य में ठाणे का गोल्डन गैंग का लूटने का काम जारी है। इन लोगों का सफाया लोकसभा चुनाव में हो जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता इनका फैसला करेगी। यह बात शिवसेना (ठाकरे गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ऐरोली में आयोजित एक रैली में कही। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा,’जो नहीं काम का, वह नहीं राम का। यह गजनी सरकार है, जो कल का बोला हुआ याद नहीं रखती और जनता को रोज नए वादे करती है, लेकिन कभी पूरा नहीं करती।’
ऐरोली में शिवसेना (ठाकरे) के ठाणे लोकसभा से उम्मीदवार राजन विचारे के चुनावी प्रचार सभा में उद्धव ठाकरे लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जितेंद्र आव्हाड, मुजफ्फर हुसैन, नवी मुंबई कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल कौशिक, आप पार्टी के दिनेश ठाकुर, शिवसेना जिला प्रमुख विट्ठल मोरे उपस्थित थे।
‘गद्दारों को जेल में डाला जाएगा’
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के नेताओं पर दबाव डाला जा रहा है, उन लोगों की पार्टी में नहीं शामिल होने पर फर्जी केस कर जेल में डालने की धमकी भी दी जा रही है। कई लोगों को जेल भी भेजा गया है। अब जनता उनका फैसला करेगी। उसी जेल में इन गद्दारों को भी डाला जाएगा। राज्य की जनता इन गद्दारों को रिटायर्ड ही नहीं, गेट आउट करने जा रही है। इन लोगों को तड़ीपार करेगी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


