मुंबई : एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश में लोग अब राजनीति बदलाव चाहते हैं. उन्होंने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि इससे लोगों को असुविधा हुई.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पीएम मोदी के मुंबई वाले रोड शो में शामिल नहीं हुए थे. इस पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी.
एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपना विश्वास खो दिया है. देश में लोग अब बदलाव चाहते हैं.
एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा मैंने मौजूदा लोकसभा चुनावों के दौरान प्रचार करने के लिए कई स्थानों का दौरा किया. लोगों की मानसिकता अब राजनीतिक बदलाव की है.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार ने ये भी कहा कि राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए अनुकूल स्थिति है.
एनसीपी ( शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को मुंबई के घाटकोपर इलाके में रोड शो करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की. मुंबई जैसे शहर में रोड शो करना सही बात नहीं है. लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा.
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आप देश का नेतृत्व कर रहे हैं तो जाति और धर्म के बारे में सोचना उचित नहीं है.
पीएम मोदी द्वारा शिव सेना (यूबीटी) को नकली शिव सेना कहने पर एनसीपी ( शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ‘नकली’ शिव सेना क्या है? असली शिवसैनिक तो उद्धव ठाकरे के साथ हैं.
शरद पवार से जब मुंबई में पीएम मोदी के रोड शो सहित सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अजित पवार वास्तव में बीमार हैं.





Users Today : 7
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 114
Users Last 30 days : 612
Users This Month : 264
Users This Year : 11285
Total Users : 72492
Views Today : 7
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 136
Views Last 30 days : 748
Views This Month : 332
Views This Year : 12965
Total views : 108988
Who's Online : 0


